Eligibility for Admission

 

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश सम्बन्धी नियम-
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
विश्वविद्यालय नियमानुसार अधिकतम 7 वर्ष के अध्ययन अंतराल के विद्यार्थी को प्रवेश दिया जायेगा। लेकिन 2 वर्ष के गैप के पश्चात 3 से 7 वर्ष के अंतराल में इण्टरमीडिएट प्राप्तांक का 1.5ः  अंक की कटौती की जायेगी।


बी0एस0-सी0 में केवल जीव विज्ञान समूह ही प्रवेश हेतु उपलब्ध है। अतः इण्टरमीडिएट, गणित वर्ग के अभ्यर्थी बी0एस0-सी0 हेतु आवेदन नही कर सकते।

प्रवेश योग्यतांक पर होगा। योग्यतांक निम्नवत तैयार की जायेगी-

योग्यतांक त्र इण्टरमीडिएट का प्राप्तांक ़ भारांक . गैप वर्ष की कटौती

विषय आवंटन कांउसिलिंग के समय किया जायेगा।

 

 

 

भारांक सम्बन्धी नियम-

  • प्रवेश के समय शिक्षणेतर क्रिया कलापों से संबंधित प्रमाण-पत्र धारकों को निम्नानुसार भारांक देय होगा।

    गाइड/रंेजर -

    (क) प्रवेश प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र                 05 अंक

    (ख) निपुण प्रमाण-पत्र                        07 अंक

    (ग) राज्यपाल पुरस्कार                        10 अंक

    खेलकूद-

    (क) जनपद स्तरीय प्रमाण-पत्र                 05 अंक

    (ख) अर्न्तजनपदीय/मण्डलीय स्तर प्रमाण-पत्र    07 अंक

    (ग) प्रदेश/राष्ट्रीय स्तर प्रमाण-पत्र             10 अंक

    एन0सी0सी0-

    (क) ट्रेनिंग एवं सामान्य प्रमाण-पत्र              05 अंक

    (ख) बी प्रमाण-पत्र                           07 अंक

    (ग) सी प्रमाण-पत्र                           10 अंक

    एन0एस0एस0-

    (क) 240 घंटे सेवावधि का प्रमाण-पत्र           05 अंक

    (ख) एक विशेष शिविर प्रमाण-पत्र              07 अंक

    (ग) दो विशेष शिविर प्रमाण-पत्र               10 अंक

    नोट-किसी भी दशा में शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भारांक 15 से अधिक देय नही होगा।

    आरक्षण संबंधी नियम-

    योग्यता सूची का निर्धारण करते समय उ0प्र0 शासन द्वारा जारी आरक्षण नियमों एवं समय-समय पर जारी अनुदेशो का पालन किया जायेगा।

    महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक/कर्मचारी के संबंधी/पाल्य के लिए 5ः सीट आरक्षित हैं।